संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना में मंगलवार को 70वीं जनपदीय स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नौ क्षेत्रों की 54 टीमों ने अंडर-14, 17 एवं 19 (बालक व बालिका वर्ग) में प्रतिभाग किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि ऋषिपाल सिंह धामा, समीर कुमार त्यागी, दिलावर सिंह पोसवाल, यश कुमार त्यागी व घनश्याम त्यागी ने एमडी जोगेंद्र कुमार धामा तथा प्रधानाचार्य बाबूराम धामा की उपस्थिति में किया। मुख्य पर्यवेक्षक कपिल सिरोही ने बताया कि बालक वर्ग अंडर-14 में बेसिक प्रथम व माछरा द्वितीय, अंडर-17 में मवाना प्रथम व माछरा द्वितीय तथा अंडर-19 में कंकरखेड़ा प्रथम व पांचली द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग अंडर-14 व 17 में सरधना प्रथम तथा लावड़ की टीम द्वितीय रही। अंडर-19 में कंकरखेड़ा ने प्रथम व मवाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि अपर तहसीलदार प्रीति देवी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी मंडलीय प्रतियोगिता के लिए मेरठ जिला टीम में किया गया। इस दौरान भुवन चंद्र शास्त्री, रोहित तोमर, बबलू सिंह, हिमांशु धामा, पीयूष व सचिन धामा आदि का सहयोग रहा।