मेरठ। मेरठ के छिपी टैंक निवासी कांची अग्रवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमएससी फैब्रिक एंड अपैरल साइंस में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। कांची अरुण अग्रवाल और मनीषा अग्रवाल की पुत्री हैं। माता-पिता और भाई स्पर्श अग्रवाल ने खुशी जताई। कांची के पिता अरुण अग्रवाल ने कहा कि बेटों की तरह बेटियां भी परिवार का नाम चमका रही हैं। वह चाहते हैं कि भविष्य में भी बेटी ऐसी आगे बढ़ती रहे। संवाद