भैंसा रोड पालिका के खत्तों में लगी आग से निकल रहा रहा धुए का गुबार, जिसके प्रदूषण से आसपास के ल
मवाना। भैंसा रोड स्थित नगर पालिका के खत्तों में आग लग गई। धुएं के गुबार से आसपास के लोग काफी परेशान रहे। दोपहर अचानक कूड़े के ढेर में आग लगी। खत्तों के पास स्थित इंदिरा कॉलोनी, पैराडाइज कॉलोनी में रहने वाली सीमा, ममता, गीता, सुमन, मंजू, प्रभा, सोमिया, राकेश, आरती व गुंजन का कहना है कि धुएं और प्रदूषण के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। धुएं के कारण दम घुटने जैसी हालत हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकारियों से मिलकर शिकायत की जाएगी। वहीं, शाम के समय दमकल की एक गाड़ी आई थी। पानी खत्म होने चली गई और दोबारा नहीं आई। संवाद