मेरठ। सैफी संघर्ष समिति के तत्वावधान में हापुड़ अड्डा चौराहे पर लोगों ने काली पट्टी बांधकर कैंडल मार्च निकाला। हसीन अहमद ने कहा कि वर्तमान में हमें अपनी बच्चियों को समाज में फैले हैवानों से बचाने की जरूरत है और जुल्म के खिलाफ आवाज उठानी ही होगी। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने रेप पीड़िताओं को इंसाफ दिलाने और दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की। सलीम, रहीमुद्दीन, हाजी अशफाक, हाजी इरफान, शिव कुमार, अशोक आदि रहे।
कठुआ और उन्नाव में दुष्कर्म की घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने समर गार्डन आयशा मस्जिद से राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान और प्रदेश सचिव मो. शहजाद के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। आसिफ नईम अहमद, बिलाल अहमद, शादाब अहमद, अमित कुमार आदि रहे।