फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रद्धा, भक्ति और शांति के संदेश के साथ निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
सरधना। नगर में कशल यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ। आयोजक
विज्ञापन
सरधना। नगर के विश्व भारती पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ विधिवत कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में नगर की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और भक्तिभाव के साथ कलश सिर पर रखकर नगर परिक्रमा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कथावाचक शिवम शास्त्री के सानिध्य में हुआ, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई। उन्होंने कथा के पहले दिन श्रीमद्भागवत सुनने और उसे जीवन में उतारने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल श्रवण का विषय नहीं है, बल्कि यह धर्म, भक्ति और आचरण की ओर प्रेरित करती है।
कलश यात्रा और कथा में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजन में सतीश शर्मा, हरपाल सिंह, जयकरण सिंह, राजनारायण, आदित्य, राजबाला, कोमल, अनीता, ऋचा, सुमन, सरोज, बबीता सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर से सायंकाल तक होगा, जिसमें ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, गोवर्धन लीला, रास लीला, सुदामा चरित्र और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जैसे प्रमुख प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। अंतिम दिन पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें