दौराला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर राजस्थान के काली खोली भिवाड़ी जा रही कलश कांवड़ यात्रा का बृहस्पतिवार को दौराला में स्वागत किया गया। एनएच-58 पर शिव कांवड़ सेवा समिति और नगर के व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का अभिनंदन किया तथा उनकी यात्रा की कामना की। यात्रा में शामिल सुमित चपराना, मोहित चपराना ने बताया कि उन्होंने 17 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल उठाया था। यह पवित्र जल 11 अगस्त को राजस्थान स्थित काली खोली में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए ले जाया जा रहा है। इस दौरान सचिन उपाध्याय, सोनू दौराला, टिंकू प्रजापति, सुनील प्रजापति, प्रिंस प्रजापति, संजीव उपाध्याय, आदर्श, शशांक, अंकित, परविंद्र कुमार, कुलदीप आदि मौजूद रहे।