सरधना। 5वीं नेशनल फेडरेशन चैंपियनशिप में सरधना क्षेत्र के गांव कालंद निवासी विजेताओं को सम्मानि
कबड्डी में अभिषेक तृतीय, गोला फेंक में अब्दुल्ला द्वितीय और कार्तिक प्रथम स्थान पर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर में आयोजित पांचवीं नेशनल फेडरेशन चैंपियनशिप में सरधना क्षेत्र के गांव कालंद स्थित जगदीश मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय में उनका स्वागत कर सम्मान किया गया।
प्रतियोगिता में कबड्डी, गोला फेंक, खो-खो समेत विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। जगदीश मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र अभिषेक त्यागी ने कबड्डी में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अब्दुल्ला ने गोला फेंक में द्वितीय और कार्तिक शर्मा ने गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्रों के विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। उनके सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। अध्यक्षता भाकियू क्रांतिकारी के राष्ट्रीय सचिव भूमेश कुमार सोम ने की। उन्होंने छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधक योगेश्वती, प्रधानाचार्य मीनल शर्मा, राजेश शर्मा, जगदीश शर्मा, उस्मान त्यागी, विनीत शर्मा, आरडी त्यागी, मोनू त्यागी, उजमा त्यागी मौजूद रहे।
सरधना। 5वीं नेशनल फेडरेशन चैंपियनशिप में सरधना क्षेत्र के गांव कालंद निवासी विजेताओं को सम्मानि