भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह
- फोटो : अमर उजाला
थानाभवन और शामली विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों पर पुनर्मतदान बुधवार को होगा। पांचों बूथों पर जातीय समीकरण देखा जाए, तो मिश्रित आबादी का असर बताया जा रहा है। एक बूथ गुर्जर तो दूसरा गांव जाट बहुल बूथ है। सोमवार को मतदान के दौरान जिन बूथों पर वीवी पैट मशीनें खराब हुई थीं, उन पर पुनर्मतदान किया जाना है। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव सोंटा स्थित बूथ संख्या 327 पर जाट बिरादरी बहुल है। के बूथ संख्या 85 पर सामान्य और पिछड़ा वर्ग के मतदाता जुड़े हैं। गांव ब्रह्मखेड़ा के बूथ संख्या 157 गुर्जर बहुल है, तो लिसाढ़ गांव के बूथ संख्या 170 पर पिछड़ा वर्ग और इस्लामपुर घसौली गांव स्थित बूथ संख्या 262 पर मुसलिम बहुल मतदाता हैं। इस लिहाज से शामली के पांचों बूथों पर भाजपा प्रत्याशी और रालोद प्रत्याशी के बीच बराबरी का मुकाबला रहेगा। पांचों बूथों पर 5388 मतदाता हैं।
गंगोह विधानसभा क्षेत्र
26 मतदान केन्द्रों के 45 बूथों पर मतदान होना है। इनमें ग्यारह मतदान केन्द्रों के बूथ मुस्लिम बाहुल्य है। इसके अलावा तीन दलित बाहुल्य, तीन जाट बाहुल्य, चार हिंदू बाहुल्य और पांच मिश्रित आबादी वाले बूथ बताए गए हैं। यहां बुधवार को पुनर्मतदान होना है।
नकुड़ विधान सभा क्षेत्र
नकुड़ विधानसभा में सरसावा के 13 बूथों में तीन क्षेत्र मिर्जापुर, चतरसालि, काजीपुरा दलित बाहुल्य बताए गए है। सरसावा का बूथ हिंदू बाहुल्य, अलीपुरा मुस्लिम बाहुल्य, गोविंदपुर सैनी बाहुल्य, सरसाहेडी दलित और त्यागी बाहुल्य, कुंडी राजपूत बाहुल्य और कुतुबपुर मिश्रित आबादी वाला बताया गया है। इसी तरह नकुड़ के छह बूथों में से दो मुस्लिम बाहुल्य और पांच हिंदू बाहुल्य बताए गए हैं। लूंढा गूर्जर बाहुल्य, सिरसला मुस्लिम और अंबहेटी दलित-मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/