मेरठ। परतापुर महरौली मार्ग स्थित बीके कबड्डी एकेडमी के पांच खिलाडियों का जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। एकेडमी के चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी ने बताया कि हरिद्वार में आठ से 11 जनवरी तक होने वाली जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए मेरठ निवासी रितिक राठी, नितिन कुमार, बिजनौर के शिवम चौधरी, शामली के आशीष मलिक और गोंडा के रामजी यादव का चयन हुआ है। चयनित खिलाडि़यों को कोच किरणपाल सिंह, गुलबीर सिह सहित अन्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।