चौबला में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि।
- फोटो : SARDANA
जानीखुर्द। ग्राम चौबला में दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज चौहान कुराली और ग्राम प्रधान राजीव सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रथम मैच ग्राम चौबला और जानी खुर्द के बीच हुआ। इस मौके पर कमेटी सदस्य सागर पंवार, अंशुल पंवार, सुमित, शेखर, मोनू, वंश, लक्ष्य, रुद्र, विपुल, प्रिंस, बादल, निखिल, रोहित, सचिन, कपिल, अक्की, अक्षित, संत कुमार, अनिल कुमार, मनवीर सिंह, ओमकार, संजीव, मोहित आदि मौजूद रहे।