फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के हत्यारोपी नासिर का रिमांड मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता के हत्यारोपी नासिर का रिमांड मांगा
विज्ञापन

मेरठ। अधिवक्ता मुकेश शर्मा के हत्यारोपी नासिर को पुलिस ने रिमांड पर लेने की तैयारी कर ली है। शनिवार को मेडिकल पुलिस ने नासिर का रिमांड लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है, जिस पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है। विवेचक एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह ने बताया कि नासिर दिल्ली से गिरफ्तार होकर जेल गया था। अधिवक्ता की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी आरोपी से बरामद करनी है। अधिवक्ता की हत्या दो सप्ताह पहले हुई थी। जिसमें छह आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजे हैं। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने हत्या के पीछे करोड़ों रुपये की जमीन बताई थी। हत्या में अधिवक्ता का भतीजा और भांजा भी जेल गया है। हालांकि, अधिवक्ताओं ने भतीजे और भांजे को गलत नामजद होना बताया है। इसे लेकर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल निष्पक्ष जांच की मांग कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें