फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजी बाजार में एक सफाई कर्मचारी पर फायरिंग, जानिए पूरा मामला

Fri, 23 Dec 2016 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सराफा बाजार से सटे कागजी बाजार में बृहस्पतिवार सुबह एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। कार्रवाई को लेकर सफाई कर्मचारियों ने बीच सड़क पर धरना देकर नारेबाजी कर दी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादनगर निवासी आनंद वाल्मीकि पुत्र महेश टांक बृहस्पतिवार सुबह देहलीगेट थाना क्षेत्र में कागजी बाजार में सफाई कर रहा था। इस बीच वहां एक व्यक्ति पहुंचा और आनंद के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और चला गया। 15 मिनट बाद आरोपी एक्टिवा पर पहुंचा और तमंचे से गोली चला दी। गोली आनंद के कान के पास से छूकर निकल गई। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने सराफा बाजार के चौराहे पर बीच सड़क पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई। बाद में सीओ कोतवाली रणविजय सिंह और देहलीेगेट पुलिस मौके पर पहुंची। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो वह सफाई नहीं करेंगे। बाद में सराफ नेता संत कुमार वर्मा भी अन्य व्यापारियों के साथ पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित ने देहलीगेट थाने में अज्ञात में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर देहलीगेट मिथलेश उपाध्याय का कहना है कि सीसी टीवी फुटेज खंगाली गई है जहां कुछ लोगों की भीड़ लगी हुई है।  शुक्रवार को एक और कैमरे की फुटेज देखकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें