फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को डरा रही सरकार, ये लोकतंत्र का एनकाउंटर है

विज्ञापन
मेरठ---साकेत स्थित राजेन्द्र शर्मा के आवास पर प्रेस से वार्ता करते जयंत चौधरी।
विज्ञापन
‘लोगों को डरा रही सरकार, ये लोकतंत्र का एनकाउंटर’
विज्ञापन

मेरठ। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बृहस्पतिवार सुबह मीडिया से कहा कि एक वर्ग के लोगों को टारगेट करके भय का माहौल पैदा किया जा रहा है। सरकार लोगों को डरा रही है। डीजीपी गोली चलाने की बात पर झूठ बोल रहे हैं। यह लोकतंत्र का एनकाउंटर है। देश बंदी है।
साकेत स्थित पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा के आवास पर जयंत चौधरी के साथ आए पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि दंगे पहले भी हुए हैं। लेकिन इस बार जो मेरठ और मुजफ्फरनगर में हुआ है, वह पहले नहीं हुआ। लोगों के घर तोड़े गए। कुछ लोग पुलिस के साथ सादी वर्दी में आए। वे पुलिस की जैकेट पहने थे। उन्होंने घर में घुसकर तोड़फोड़ कर डकैती डाली। नकाब पहने यह लोग कौन थे, इसकी न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस पर उपद्रवियों द्वारा पथराव और फायरिंग के सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कि देश में कई जगह आंदोलन शांतिपूर्ण हुआ। लेकिन कुछ जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुआ। लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि जहां हिंसक प्रदर्शन हुए, जहां लोग मारे गए वहां भाजपा की सरकार है। 22 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में आप इंटरनेट बंद कर देंगे। आप प्रदर्शन बंद करेंगे तो ऐसे नहीं चलता। कोई भी राज्य डंडे से नहीं चलता। कहा कि योगी जी ने मिशन के तहत ठोकने वाली पुलिस को भेजा है। जोकि समाज के खिलाफ है, ये पुलिस सरकार के खिलाफ लोगों को डराने का काम कर रही है। लोगों को सीधे गोली मारी गई है। छाती और मुंह पर गोलियां लगी हैं। इसके बाद सरकार को पश्चाताप होना चाहिए था। लेकिन सरकार जिद पर अड़ी है।
प्रेस वार्ता में रोलाद जिलाध्यक्ष राहुल देव, संगठन मंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, मुकेश जैन, यशवीर सिंह, राममेहर सिंह, पप्पू गुर्जर, सुभाष गुर्जर, भोपाल गुर्जर, कमलजीत गुर्जर, सुनील रोहटा, अनिल यादव पूर्व जिपं. अध्यक्ष, नरेंद्र खजूरी, शोहराब ग्यास, गौरव जिटौली, वरुण करनावल, विनय मल्लापुर, अतीक अलवी, मोजुद्दीन चौहान, प्रशांत चौधरी, आदित्य पंवार, कुलवंत सोलंकी आदि मौजूद रहे।
क्या गोरखनाथ पीठ से जोड़ी जाएगी
जयंत बोले कि कानून यह कहता है कि जो पीड़ित है उनका भी पक्ष रखा जाना चाहिए। लेकिन किसी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं तो क्या इन लोगों की सारी संपत्ति गोरखनाथ पीठ में जोड़ी जाएगी। योगी जी को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने ऐसी पुलिस तैयार की जो ठांय-ठांय करके मार देती है।
न्यायिक जांच कराएं
उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर गोली चलाने की फुटेज सामने आई है, इस सवाल पर पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि यह पुलिस है कुछ भी दिखा सकती है। ऐसे में पूरे मामले की न्यायिक जांच हो, तभी सच सामने आएगा। यह सरकार मानवतावादी नहीं है। दोबारा मेरठ और मुजफ्फरनगर को बदनाम करना चाहते हैं। मुसलमानों में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। यह ऐसी सरकार है जो जन भावना के सामने झुकना नहीं चाहती।
विज्ञापन

चौ. अजीत का भी बर्थ सर्टिफिकेट नहीं
जयंत चौधरी ने कहा कि मोदी जी ने आज तक नोटबंदी की गलती नहीं स्वीकारी, ऐसे में योगी जी क्यों अपनी सरकार की गलती स्वीकार करेंगे। नागरिकता संशोधन कानून की जरूरत ही नहीं थी। अभी भी कानून में यह प्रावधान है। अभी लोगों को नहीं पता है लेकिन जब एनआरसी लागू होगा। घरों पर आकर लोगों से सर्टिफिकेट पूछे जाएंगे तब पता लगेगा कि यह कितना गलत हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों में लोग कहां से सर्टिफिकेट लाएंगे। अभी हम बात कर रहे थे कि चौधरी अजीत सिंह का भी बर्थ सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा, ऐसे में गांव के लोग क्या करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें