मेरठ। मेरठ निवासी न्यायमूर्ति पंकज मित्थल को जम्मू-कश्मीर के साथ ही लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश भी बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति पंकज मित्थल को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
ईस्टर्न कचहरी रोड निवासी न्यायमूर्ति पंकज मित्थल ने 12वीं तक की पढ़ाई सेंट मेरीज से की है। 1985 में उन्होंने मेरठ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की थी। 2006 में उनका चयन एडिशनल जज इलाहाबाद हाईकोर्ट के पद पर हुआ था। न्यायमूर्ति पंकज मित्थल को कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। बाद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा उन्हें लद्दाख के मुख्य न्यायाधीश का भी प्रभार सौंपा गया है। उनको यह जिम्मेदारी मिलने पर परिवार के सदस्य एडवोकेट रमन गुप्ता, नितिन मित्थल और अशित मित्थल ने बधाई दी है।