फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जेई के निलंबन के विरोध में जूनियर इंजीनियरों ने दिया धरना

विज्ञापन
जेई व एसडीओ को निलंबित करने के विरोध में अधीक्षण अभियंता द्वितीय के कार्यालय पर धरना देते पीवीव
विज्ञापन
मेरठ। भमौरी गांव में करंट से किसान की मौत के मामले में उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता के निलंबन के विरोध में शुक्रवार को जूनियर इंजीनियरों ने अधीक्षण अभियंता द्वितीय के कार्यालय पर धरना दिया। जूनियर इंजीनियरों ने जमकर नारेबाजी की और जेई के निलंबन को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष पीपी सिंह व सचिव अश्विनी सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को जूनियर इंजीनियरों ने विक्टोरिया पार्क स्थित अधीक्षण अभियंता द्वितीय के कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधीक्षण अभियंता उपेंद्र तिवारी को ज्ञापन देकर उन्होंने कहा कि किसान ने विद्युत विभाग की संपत्ति से छेड़छाड़ कर जीआई वायर से खेत की घेराबंदी की थी। ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट के कारण करंट आया। इससे किसान की मृत्यु हो गई। किसान ने जानबूझकर विभागीय संपत्ति से छेड़छाड़ की। इसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि अवर अभियंता प्रवेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। अवर अभियंता का निलंबन वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर गुरुदेव सिंह, रविंद्र कुमार, सतीश मौर्य आदि उपस्थित रहे।

जेई व एसडीओ को निलंबित करने के विरोध में अधीक्षण अभियंता द्वितीय के कार्यालय पर धरना देते पीवीव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें