फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवर अभियंताओं ने बैठक कर जताया कार्रवाई का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की क्षेत्रीय शाखा मेरठ की आपातकालीन बैठक मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय में बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष गुरुदेव ने की। क्षेत्रीय सचिव अश्वनी कुमार सिंह, जिला सचिव रविन्द्र कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव त्यागी आदि उपस्थित रहे। बैठक में पदाधिकारियों ने विद्युत वितरण खंड-प्रथम एवं द्वितीय के अंतर्गत आने वाले प्रभावित अवर अभियंताओं के विरुद्ध मुख्य अभियंता द्वारा बिना किसी विधिक प्रक्रिया के निलंबन आदेशों की निंदा की। दोनों अवर अभियंताओं के एकतरफा और तथ्यहीन निलंबन किए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहेगा। मामले का हल नहीं निकलने पर अवर अभियंताओं द्वारा कार्य रोकते हुए अपने सभी विभागीय मोबाइल सिम तथा संपूर्ण कार्य समर्पण सीधे मुख्य अभियंता को सौंपा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें