देवबंद से शनिवार को पकड़े गए म्यांमार (बर्मा) के संदिग्ध युवक जुनैद खान के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि जुनैद को देवबंद के वार्ड 13 के सभासद असलम अली ने फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभासद फरार हो गया है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है। शनिवार को पुलिस ने म्यांमार के संदिग्ध युवक जुनैद खान को अहसान मंजिल में छापा मारकर गिरफ्तार किया था। म्यांमार निवासी जुनैद खान रिफ्यूजी बनकर मणिपुर के इंफाल में पहुंच गया था। इंफाल में उसने साठगांठ करके भारत का फर्जी आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं पुलिस वेरिफिकेशन भी करा लिया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/