मोदी सरकार की चौथी वर्षगांठ को कांग्रेसियों ने शनिवार को बच्चा पार्क पर विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया।एक कांग्रेसी को जनाजे पर लिटाया गया, वहीं बढ़ती डीजल व पेट्रोल की कीमतों के विरोध में स्कूटर बाइकों को चौराहा पर गिराकर फूल मालाएं चढ़ाई। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता बच्चा पार्क पर इक्ट्ठा हुए। कांग्रेसियों ने मोदी सरकार की चौथी वर्षगांठ को विश्वासघात दिवस का नाम दिया। कार्यकर्ता हशीमुद्दीन को अर्थी पर लिटाया गया। किशन कुमार किशनी ने कहा कि चार वर्ष में मोदी सरकार वादों पर खरी नहीं उतरी है। उनके वादे जुमले ही साबित हुए। पूर्व पंचायत अध्यक्ष राज बाला गौतम ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने बयान में पहले ही घोषणाओं को जुमले बता चुके हैं। हरिकिशन आंबेडकर ने कहा कि मोदी ने चुपके से राष्ट्रीय धरोहर लाल किले को पूंजीपति के हाथ में द दिया। शबी खान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी करके कई कानूनों को बिना सोचे समझे लागू करके देश के उद्योग और व्यापार को चौपट कर दिया है। किसान, व्यापारी, मजदूर सभी वर्ग परेशान हैं। प्रदीप अरोड़ा, दिनेश मोहन शर्मा, संजय गोयल, आदित्य शर्मा, मोनिंदर सूद, अनिल शर्मा, मुकुल गहलोत, रंजन शर्मा पार्षद, योगी जाटव, रविंद्र सिंह, राकेश मिश्रा, अखिल कौशिक, सलीमउद्दीन शाह, तेजपाल सिंह, संजय कटारिया, प्रमोद शर्मा, विवेक शर्मा, मितलेश रस्तोगी, राजीव राठी, केडी शर्मा, सुरेंद्र फौजी, हडसन पीटर, गौरव भाटी, हाशिम अंसारी, यामीन फरिश्ता, मासूम असगर, अमित शर्मा, अकरम, नईम राणा, योगेंद्र सिंघल, विजय जायसवाल, राजीव राठी, अजहर भारती, रमाकांत शर्मा मौजूद रहे।