सरूरपुर। कस्बा हर्रा में तेज गति से दौड़ रहे जुगाड़ ने बच्चे को कुचल दिया। जिसमें बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसें में खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
लोगों के मुताबिक देर शाम ईदगाह के पास खिवाई कस्बा निवासी एक युवक जुगाड़ में सब्जी बेच रहा था। इसी दौरान जुगाड़ चालक तेजी से चलाते हो जुगाड़ को ले जाने लगा। इसी दौरान सामने से रास्ते पर आ रहा असद नाम के बच्चे को टक्कर मार दी। जुगाड़ उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस बीच मौके से भाग रहे चालक को आसपास मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस के हवाले आरोपी चालक को कर दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना में तहरीर नहीं दी गई। वहीं परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।