मेरठ। करन क्रिकेट एकेडमी में चल रहे हकीमुद्दीन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जेएसएम और आरएसए क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें जेएसएम ने 6 विकेट से जीत प्राप्त की। आरएसए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 223 रन बनाए। इसमें आकाश ने 76, अंशुल ने 54, ध्रुव ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में फैसल, अभिनव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएसएम क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 26.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाए और 6 विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से सोमिल जैन ने 95, अतुल ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में अरनव ने दो व दिशांत ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच सोमिल को दिया। इस मौके पर हर्षित कुमार, नदीम आदि मौजूद रहे। संवाद