फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ कॉलेज में रोजगार मेला आज, 500 युवाओं को मिलेगा अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली-एनसीआर की कंपनियों और शिक्षण संस्थानों की रहेगी भागीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज में बुधवार को केंद्रीय पुस्तकालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली की कई कंपनियां, शिक्षण संस्थान और संगठन इस मेले में भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह के संरक्षण में होगा।
प्रेस प्रवक्ता प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि मेले में विभिन्न विभागों के करीब 500 ऐसे छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है जो रोजगार के लिए पात्र हैं। मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा और उद्योग जगत के बीच की दूरी को कम करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेवायोजन कार्यालय के क्षेत्रीय सहायक निदेशक की उपस्थिति में जेके सीमेंट, ट्रैक बूम, नवज्योति फाउंडेशन सहित विभिन्न कंपनियां प्रतिभाशाली युवाओं के चयन के लिए पहुंचेंगी। खेल उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान रखने वाले मेरठ की कई नामी कंपनियां भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी।
विज्ञापन

मेले में सीएस कॉलेज ऑफ लॉ, बीडीएस स्कूल ऑफ लॉ, इंटेक कॉलेज ऑफ लॉ, दीवान कॉलेज ऑफ लॉ, ट्रांसलेम कॉलेज ऑफ लॉ, डॉ. महावीर कॉलेज ऑफ लॉ और डॉ. भगवती कॉलेज ऑफ लॉ समेत विभिन्न संस्थानों की सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें