एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सीसीएसयू में प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
जेएनयू में हिंसा के बाद सोमवार को सीसीएसयू कैंपस में भी अलर्ट रहा। पुलिस और आरएएफ कैंपस में मौजूद रही। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में घटना की निंदा की और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में रविवार रात को हिंसा में तमाम छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इसके विरोध में मेरठ में सोमवार दोपहर एबीवीपी कार्यकर्ता एकत्र होकर विवि गेट के पास पहुंचे और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुलिस ने छात्रों को प्रदर्शन बंद करने को कहा। लेकिन छात्रों ने कहा कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद छात्रों ने कैंपस में मार्च निकालकर जेएनयू में इस तरह का माहौल पैदा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि हिंसा में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने वालों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान खुफिया विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदर्शन करने वालों में राहुल विकल, हंस चौधरी, सनी तोमर, अंकित स्वामी, अंबर अग्रवाल, राहुल सिंह, ध्रुव गोस्वामी, टीके त्रिपाठी, दिवाकर राणा, आकाश तोमर, राहुल सिंह, यशवेंद्र सिंह, मोहित जिंदल, यश कंसल, सलमान, अभिषेक राणा, सौरभ गुर्जर, विशाल गोस्वामी, अभिषेक यादव और अक्षय बैसला मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/