फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस थाने में डीजीपी, उसी थाना क्षेत्र में लूट  

Wed, 04 Jul 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के लुटेरों में सूबे के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह का भी खौफ नहीं है। मंगलवार को डीजीपी जिस समय सदर बाजार थाने में अमर शहीद कोतवाल धन सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर रहे थे, उसी थाना क्षेत्र में छात्रा से मोबाइल फोन लूट लिया गया। इसके अलावा टीपी नगर में लूट की दो वारदात हो गईं। 
विज्ञापन


छात्रा से मोबाइल छीना 
यह घटना भैसाली बस अड्डे के सामने की है। डीजीपी सुबह 11 बजे सदर बाजार थाने में मौजूद थे। तभी बदमाशों ने छात्रा से मोबाइल फोन छीन लिया। छात्रा प्रियंका पुत्री चरणसिंह निवासी दुल्हैडा टेंपो से बस अड्डे पर उतरी थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे आईफोन लूट लिया। छात्रा थाने पहुंची तो दरोगा इकराम खान ने छात्रा से आगंतुक कक्ष में तहरीर लिखवाकर उसको वहां से रवाना कर दिया। 

दरोगा के बेटे पर आरोप
सेटरिंग व्यापारी शिवा ने टीपी नगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शाम करीब पांच बजे वो अपनी दुकान पर मौजूद था। तभी ऋषि नगर निवासी एक युवक अपने साथी के साथ दुकान पर आया और उसे पिस्टल दिखाकर 20 हजार रुपये मांगने लगा। आरोप है कि मना करने पर युवक ने उसकी सोने की चेन छीन ली और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर टीपी नगर गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में नामजद तहरीर दी गई है। नामजद युवक दूसरे जिले में तैनात एक दरोगा का बेटा है। बुधवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है ताकि सही बात का पता चल सके।
विज्ञापन


कुंडल और मोबाइल लूट 
मंगलवार दोपहर टीपी नगर थाना क्षेत्र के किशनपुरा और बागपत रोड पर लूट की दो वारदातों का शोर मचा। पहली घटना किशनपुरा निवासी एक महिला से हुई। जिससे मार्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने कुंडल झपट लिए। यह महिला एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की रिश्तेदार बतायी गयी। मोहकमपुर बंबा पर एक युवक से मोबाइल फोन लूटने की बात सामने आई। इंस्पेक्टर टीपी नगर ने इस दोनों वारदातों के संबंध में बताया कि कई मीडिया कर्मियों ने इनको लेकर जानकारी ली। लेकिन इस तरह की कोई घटना ही नहीं हुई है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें