जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा राज्य प्रतियोगिता के लिए रविवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में करीब 350 एथलीटों ने पंजीकरण कराया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि चयनित टीम 20 सितंबर से लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। निर्णायक मंडल में धर्मेंद्र, कपिल, अमिता, अरुण, गौरव त्यागी, संदीप, मुनेंदर, प्रशांत, धर्मेंद्र पंडित, शिवा, कपिल चौधरी, रविंदर भराला, विरेंद्र, मूलचंद निर्वाल आदि उपस्थित रहे। वहीं विवेक मालिक, मनोज मालिक, विशाल सक्सेना, सविता चौधरी ने मुख्य भूमिका निभाई। संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, चेयरमैन राजाराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने टीम को शुभकामनाएं दीं।
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
बालिका वर्ग : अंडर-14 में तन्वी, रूपल, वैशाली, मोनिका, विधि, ईशा तोमर। अंडर-16 में प्रियांशी, आंचल बंसल, अनु, खुशी चड्ढा, अवनि राजपूत, उज्जवल कसाना, श्रृष्टि चौधरी, आरजू, निशाता। अंडर- 20 में ललिता, ज्योति, शिवानी, तानिया त्यागी, रेनू, किरण चौधरी।
बालक वर्ग : अंडर-14 में आशीष राणा, जुबेर, अजय सूद, हनु चौधरी, लव बेनीवाल। अंडर-16 में शिवम पंवार, अंकित चौहान, दुर्गेश कुमार, आशीष चौधरी, अंशुल कुमार, अक्षय चौहान, सुमित, अभिषेक चौधरी, ऋतिक, हर्षित, अनुराग पटेल, अजीब रिजवी, मोहित कुमार, आदित्य, आर्यन मलिक, लकी धीमान। अंडर-20 में दीपक कुमार, सुमित चौहान, हर्ष अहलावत, अनिल गिरी, दीपक चौधरी, उदय कुमार, आर्य, मोहित कुमार, हिमांशु, राहुल सिंह, चिराग यादव, शिवम यादव, सनी चौधरी, नितीश यादव, उदित कुमार, प्रताप और रवि को चुना गया। टीम मैनेजर अमित तेवतिया और किरण बालियान को बनाया गया है।