फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप से नौ अंगूठी, सात चेन ले भागा युवक

Fri, 02 Sep 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पल्लव टावर पर सराफ की दुकान से एक युवक सोने की नौ अंगूठी और सात चेन लेकर फरार हो गया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध बता रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शॉप पर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था।
विज्ञापन

पल्लवपुरम निवासी प्रवीन सिंघल की पल्लव टावर पर श्रीराम ज्वैलर्स के नाम से शॉप है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे प्रवीन सिंघल मेरठ चले गए। शॉप पर उनकी पत्नी अंजना सिंघल बैठी हुई थीं। तभी एक युवक आया और कहा कि वह हयात सैलून से आया है। भाईसाहब से बात हो गई है, अंगूठी और चेन दिखा दो। अंजना ने फोन पर बात कराने को कहा, तो युवक ने प्रवीन सिंघल को फोन मिलाकर अंजना से बात करा दी।
इसके बाद अंजना ने अंगूठी और चेन दिखानी शुरू कर दी। कुछ देर युवक ज्वेलरी देखता रहा। जैसे ही अंजना चेन का दूसरा डिब्बा निकालने लगीं, तभी युवक नौ अंगूठी और सात चेन से भरा डिब्बा उठाकर भागने लगा। अंजना ने शोर मचाया, तो लोग एकत्र हो गए। लेकिन तब तक युवक फरार हो चुका था। अंजना ने पति को फोन कर जानकारी दी। कुछ देर बाद प्रवीन आ गए। पुलिस भी पहुंच गई। एसओ पल्लवपुरम तेज सिंह यादव ने वारदात की जानकारी ली। जिस नंबर से युवक ने प्रवीन को फोन किया था, उस पर भी कॉल की लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई।
विज्ञापन

प्रवीन ने कहा कि युवक को वह नहीं जानते। उसने अंगूठी के बारे में फोन कर जानकारी ली थी। जिसके बाद उन्होंने उसे दुकान पर जाने को कहा था। युवक ने अंजना के सामने ऐसे दिखाया, जैसे वो मेरी जान-पहचान का है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें