फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गढ़ रोड पर सर्राफा व्यापारी से साढ़े चार लाख के जेवर लूटे, पुलिस चौकी के पास हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम दिया लूट की वारदात को अंजाम
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी गौरव शर्मा से साढ़े चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग लूट लिया। यह वारदात हसनपुर कदीम पुलिस चौकी से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर हुई। ब्रह्मपुरी के मास्टर कॉलोनी निवासी गौरव वर्मा अपनी दुकान जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी।
गौरव वर्मा मुंडाली थाना के हसनपुर कला में ओम ज्वेलर्स के नाम से आठ साल से दुकान चला रहे हैं। मंगलवार को वह बाजार का काम निपटाकर अपनी बाइक से दुकान लौट रहे थे। हसनपुर कदीम पुलिस चौकी से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले पीछे से दो बाइक सवार बदमाश उनके पास आए। बदमाशों ने गौरव वर्मा की बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, एक बदमाश ने उनसे जेवरों से भरा बैग लूट लिया। बदमाश गढ़ की ओर बाइक पर सवार होकर भाग गए। बैग में सोने की दो अंगूठी, पांच लौंग, दो जोड़ी कानों के कुंडल और चांदी के पाजेब थे। साथ ही अन्य टूटी हुई चांदी का सामान भी था। गौरव वर्मा ने तुरंत कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर देहात सुधीर सिंह और भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मूकदर्शक बने रहे लोग
लूटपाट के दौरान घटनास्थल पर पांच से छह लोग मौजूद थे। वे व्यापारी से बैग छीनने की घटना को मूकदर्शक बनकर देखते रहे। गौरव वर्मा ने मदद के लिए पुकारा तो कुछ लोगों ने बताया कि वे रीलबाज समझ रहे थे। उन्हें लगा कि बाइक सवार युवक रील बनाते हुए स्टंट कर रहे हैं। इस गलतफहमी के कारण वे मदद के लिए आगे नहीं आ सके।
दिन दहाड़े लूट पर चर्चा
दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारी के साथ हुई इस लूट की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस चौकी से इतनी कम दूरी पर बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम देना उनके बेखौफ हौसलों को दर्शाता है। सीओ सदर देहात ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने धारा 304 (छिनैती) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई और तलाश
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें