सरधना। गांव कपसाढ़ में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। पीड़ित
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कपसाढ़ में पत्रकार राजेश शर्मा बंद मकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित को वारदात के समय विजयदशमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को अपने गांव पहुंचे थे।
गांव कपसाढ़ निवासी राजेश शर्मा वर्तमान में मेरठ के अंसल इलाके में रहते हैं। अपने परिवार सहित विजयदशमी पर्व मनाने के लिए बृहस्पतिवार को गांव स्थित घर पहुंचे। घर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा बंद था, लेकिन कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। सेफ और संदूक भी खाली मिले। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े सात लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच व पूछताछ के बाद लौट गई। पीड़ित ने शुक्रवार को तहरीर देने की बात कही है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।