फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सराफ पर 118 ग्राम सोने का हार नहीं लौटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित ने थाने पर आरोपी के खिलाफ कराई प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट निवासी सराफ व्यापारी शेख हिसाबुद्दीन ने आरोपी दुकानदार जतिन वर्मा पर 118 ग्राम सोने का हार लेकर वापस नहीं लौटने का आरोप लगाया है। पीड़ित सराफ का आरोप है कि आरोपी ने सात दिन में सोना लौटाने का वादा किया था, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी सोना वापस नहीं किया। पुलिस के हस्तक्षेप पर हुए समझौते के बाद भी आरोपी ने हार नहीं लौटाया। पीड़ित के अनुसार आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में लग गई है।
पश्चिम बंगाल निवासी शेख हिसाबुद्दीन ने देहली गेट थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह वर्तमान में मेरठ के करम अली क्षेत्र में रहते हैं। वह सराफा बाजार की नील गली में सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करते हैं। उनकी पहचान नील गली स्थित गणेश मार्केट के बराबर श्रीराम ज्वैलर्स के संचालक जतिन वर्मा से थी। पीड़ित के मुताबिक, 18 मार्च 2026 को आरोपी उससे 118 ग्राम सोने का हार लेकर गया था। उस समय सात दिन बाद हार के बदले सोना लौटाने की बात कही गई थी। हार ले जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तय समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने सोना वापस मांगा तो आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में उसने रास्ते में सोना गिर जाने की बात कही और जल्द लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन सोना नहीं मिला। पीड़ित ने 10 अप्रैल को एसपी सिटी कार्यालय में शिकायत की थी। इसके बाद देहली गेट थाने में दोनों के बीच समझौता हुआ। पीड़ित के अनुसार जतिन को 20 मई तक 91 ग्राम सोना और शेष सोना तय किस्तों में लौटाना था। इसके बावजूद कोई सोना वापस नहीं किया गया। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले को लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें