फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भोला झाल पर लगा जेठ दशहरे का मेला, हजारों ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
जानीखुर्द। भोला झाल में डूबकी लगाते हुए लोग फोटो संवाद
विज्ञापन
जानीखुर्द। जेठ के पावन दशहरा पर्व पर सोमवार को भोलाझाल स्थित गंगनहर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगनहर के घाटों पर डुबकी लगाई। लोगों ने स्नान के बाद घाट पर ही पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस पावन अवसर पर गंगनहर पटरी पर भव्य मेले का आयोजन भी किया गया। मेले में लगी दुकानों से महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का खूब आनंद लिया और चाट-पकौड़ी का लुत्फ उठाया। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद नजर आया। वहीं महिला स्नान घाटों पर महिला पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें