फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा और उसके दो दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप

Fri, 23 Sep 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रशीदनगर में एक विवाहिता ने अपने जीजा और उसके दो दोस्तों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के रशीदनगर निवासी 25 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि 20 दिन पहले वह घर पर अकेली थी। उसका जीजा घर आ गया। उसने नहाते समय उसकी वीडियो बना ली। रात में जीजा ने वीडियो क्लिप नेट पर डालने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

तब से लेकर लगातार वह उसके साथ बलात्कार कर रहा है। बुधवार को जीजा अपने दो दोस्तों के साथ आ गया। तीनों ने मिलकर उसे धमकाया और उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बेहोश हो जाने पर तीनों भाग गए। होश आने पर उसने पति को सारी बात बताई। बृहस्पतिवार को पीड़िता परिजनों के साथ पुलिस चौकी पर पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना था कि आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। आरोपियों को पकड़कर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें