फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि के खिलाफ जेई ने दी तहरीर, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि के खिलाफ जेई ने दी तहरीर, जांच शुरू
विज्ञापन

सरधना। छुर स्थित बिजलीघर के अवर अभियंता ने विधायक संगीत सोम के तहसील रोड स्थित कैंप कार्यालय के प्रतिनिधि (पीए) शेखर सोम पर अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है।
छुर बिजलीघर के अवर अभियंता विवेक मल्ल ने तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार दोपहर शेखर सोम ने मोबाइल पर कॉल कर पिठलोकर गांव में बिजली चोरी के मामले में की गई कार्रवाई के संबंध में बातचीत की और तहसील रोड स्थित कैंप कार्यालय पर बुलवाया। उन्होंने सरूरपुर क्षेत्र में कुछ जरूरी काम होने की बात कहते हुए कुछ देर में आने को कहा तो शेखर उन्हें फोन पर खरी खोटी सुनाई। कुछ देर बाद कैंप कार्यालय पहुंचे तो वहां खरीखोटी सुनाते हुए हाथापाई तक की नौबत आ गई। 50 हजार रुपये की मांग करते हुए उन्हें हत्या करने तक की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखर सोम का कहना है कि पिठलोकर के रसीद व फरमूद आदि ग्रामीणों ने विद्युत बिल व बिजली चोरी के दर्ज मामले में जेई विवेक मल्ल की शिकायत कैंप कार्यालय पर की थी। कैंप कार्यालय जेई ने भी ग्रामीणों की शिकायत को सही माना और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसी बीच जेई ने ग्रामीणों से कुछ कहा, जिस पर उन्हें टोका था। अभद्रता का आरोप गलत है।
थानाध्यक्ष बिजेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें