फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरनारत भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ जेई ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धरनारत भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ जेई ने दी तहरीर
विज्ञापन

मवाना। बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का मंगलवार को दूसरे दिन भी विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता और एसडीओ कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना जारी रहा। वहीं जेई बाबूलाल ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ काम में बाधा डालने की तहरीर थाने में दी।
मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता नरेश चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया गया। शाम के समय विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एके सिंह के साथ एसडीएम कार्यालय पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने वार्ता की। उनके आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया। धरना देने वालों में नरेश चौधरी, मनोज खत्री, बबलू तालयान, नितिन चौधरी, गौरव चौधरी, सचिन चौधरी, बिल्लू चौधरी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विद्युत निगम के जेई बाबूलाल ने थाने में दी तहरीर में कहा कि खंड कार्यालय पर भाकियू का धरना चल रहा है। कार्यकर्ता ब्रेकडाउन लेने के लिए कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। इससे बिजली व्यवस्था सुचारु रखने में परेशानी आ रही है। इस पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने कहा कि फाल्ट ठीक करने जाने के लिए किसी को नहीं रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें