फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कूड़ा समतल करते समय जेसीबी में लगी आग, कर्मचारी बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील रोड स्थित अस्थायी डंपिंग ग्राउंड में बुधवार रात कूड़ा निस्तारण के दौरान एक जेसीबी मशीन में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त कर्मचारी जेसीबी की मदद से कूड़े के ढेर को समतल करने का कार्य कर रहा था।
नगर पालिका द्वारा डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण का ठेका एएस एसोसिएशन को दिया गया है। बताया जा रहा है कि दिन में लगी आग को दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया था लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार कूड़ा अंदर ही अंदर सुलगता रहा। शाम के समय कर्मचारी गुलजार जेसीबी मशीन से कूड़े के ढेर पर काम कर रहा था। अचानक मशीन में आग लग गई। आग लगते ही कर्मचारी ने जेसीबी से कूदकर अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उसे पूरी तरह काबू में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। खबर लिखे जाने तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें