फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ में तीन अगस्त को होगी जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
- 29 जुलाई से दो अगस्त तक ऑनलाइन होंगे पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में पांचवीं विनेक्स जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) चैंपियनशिप का आयोजन तीन अगस्त को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक उपलब्धि की प्रेरणा से यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता में पुरुष, महिला, अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16, अंडर-14 और अंडर-12 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए केवल ऑनलाइन प्रविष्टियां स्वीकार की जाएंगी। इच्छुक खिलाड़ी जिला एथलेटिक्स संघ मेरठ की वेबसाइट पर 29 जुलाई से दो अगस्त तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद कोई प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी तथा ऑफलाइन एंट्री की व्यवस्था नहीं होगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में सिंथेटिक ट्रैक पर खेलने वाले खिलाड़ियों को केवल तीन मिमी और चार मिमी की स्पाइक्स का ही प्रयोग करने की अनुमति होगी। आयु वर्ग का निर्धारण सात अगस्त 2026 की तिथि के अनुसार किया जाएगा। अंडर-12 वर्ग में बॉल थ्रो जबकि अन्य वर्गों में निर्धारित वजन के जेवलिन से प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें