फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में धर्म विरोधी नारेबाजी, हंगामा

Thu, 25 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला भाटवाड़ा स्थित अंबेडकर धर्मशाला में बुधवार को आयोजित शोकसभा के दौरान धर्मविरोधी नारेबाजी से माहौल गरमा गया। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने पुलिस चौकी बस स्टैंड पहुंचकर जाम लगाया और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। वहीं, समिति सदस्यों ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। देर रात पुलिस ने समिति के अध्यक्ष अमित, नगर महासचिव गौरव पार्चा, वलीउर्ररहमान के खिलाफ नामजद और सात-आठ अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और जाम लगाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस दबिशें दे रही है।

हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव में मुजफ्फरनगर के लोई गांव निवासी दलित युवक कुलदीप की 21 फरवरी को सोनीपत में हत्या कर दी गई थी। इस पर भाटवाड़ा स्थित अंबेडकर धर्मशाला में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने शोकसभा बुलाई। इसमें कुलदीप को श्रद्धांजलि देने के बाद दलित और दूसरे समुदाय के लोग तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे। तख्तियों पर धर्मविरोधी नारे लिखे थे।
विज्ञापन


जुलूस के रूप में देवी मंदिर चौराहे पर पहुंची भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। एआईएमआईएम के नगराध्यक्ष वलीउर्रहमान और आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तहसील अध्यक्ष अमित गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता धर्मविरोधी नारे लगाते हुए पुलिस चौकी बस स्टैंड पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर जाम लगा दिया और ट्रक-ट्रैक्टर समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ का प्रयास किया। राहगीरों से भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें