भगवंत मान रविवार को महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सकौती स्थित हितकारी किसान इंटर कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि युद्ध कहीं चल रहा है, एलपीजी और तेल का संकट यहां झेलना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री कहते थे कि अमेरिका और इस्राइल उनका दोस्त है। अगर ऐसा है तो उन्होंने पहले क्यों नहीं बताया कि तेल और एलपीजी का भंडारण कर लो। ट्रंप कहते हैं कि रूस से एक महीने तेल खरीद की छूट है। खुद को मजबूत और एकजुट होकर ही विश्वगुरु बना जा सकता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए कहा कि हमें भी तो बता दीजिए कि कहां घूमने जा रहे हो, हम भी एक प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। दूसरों के कहने पर कभी अमेरिका से तेल खरीदिए, कभी रूस से तेल खरीदिए। आजादी दिलाने वाले महापुरुषों को भुलाया जा रहा है और जिंदा लोगों की प्रतिमाएं लग रही हैं। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जनता पर आर्थिक और सामाजिक दबाव बढ़ रहा है। किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
राज्यों के अधिकारों में हस्तक्षेप हो रहा है। केंद्र सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए। राज्यों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना चाहिए। पंजाब में फसल एमएसपी पर बिकती है और किसान ट्रैक्टर लेकर घर बाद में पहुंचता है पहले मोबाइल पर फसल के पैसे आने का मेसेज आ जाता है। किसानों को पर्याप्त बिजली मिल रही है।
ये प्रस्ताव तय किए
1. जाट समाज के युवाओं को जाट इतिहास पढ़ने व जाट महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि मनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
2. युवाओं को टेक्निकल व स्किल एजुकेशन के साथ-साथ उच्च शिक्षा व स्वयं के व्यापार के लिए प्रेरित करेंगे।
3. दीनबंधु सर चौधरी छोटूराम को भारत रत्न दिया जाए।
4. नशा मुक्त जाट समाज के लिए नशा मुक्त अभियान चला कर युवाओं में जागरूकता पैदा करेंगे।
5. अंतरजातीय विवाह पर पूर्णतः विराम लगना चाहिए।
6. उच्च पदों पर बैठे जाट नेता व अधिकारी नि:स्वार्थ समाज के लोगों की मदद करें।
7. क्षेत्रवाद, गोत्रवाद से बहार निकल कर पुरी दुनिया का जाट एक सूत्र में जाट एकता की बात करें।
8. राज्यों में जहां जाटों को ओबीसी आरक्षण नहीं है वहां आरक्षण के लिए प्रयास करेंगे।
9. जाट महापुरुषों के इतिहास को सीबीएससी, एनसीआरटी, राज्य व केंद्रीय पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए।
10. बच्चों की शादियां 23 से 25 साल की उम्र तक कर दी जानी चाहिए।
11. 36 बिरादरियों के साथ सामाजिक भाईचारे के लिए जाट युवाओं को प्रेरित करना व किसी अन्य समाज पर आक्षेप व टीका टिप्पणी नहीं करने का संकल्प।
ये भी देखें...
Meerut: 15.40 करोड़ की बेस बैंड यूनिट पकड़ी, चीन में होती थी सप्लाई, एक गिरफ्तार, देशविरोधी गतिविधि की आशंका