फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनशक्ति कोल्ड स्टोरेज हादसा : अमोनिया गैस निकालने का काम शुरू, बाजार बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम/दौराला (मेरठ)। दौराला में पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के शीतगृह (जनशक्ति कोल्ड स्टोरेज) में धमाके के बाद लिंटर गिरने के हादसे के बाद रविवार को एनडीआरएफ और गाजियाबाद से पहुंची एस्को कंपनी के विशेषज्ञों की टीम ने कड़ी निगरानी के बीच अमोनिया गैस को खाली कराना शुरू किया। शीतगृह में मौजूद अमोनिया गैस को खाली कराने के लिए उन्हें सिलिंडरों में भरवाया गया। देर शाम तक यह काम जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आसपास का सारा बाजार बंद करा दिया गया। टीमों ने 28 सिलिंडरों में 1490 किलो गैस को भरवाया।
विज्ञापन

यह गैस निकालने के लिए यहां बैरिकेडिंग कर दी गई। लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर राजीव विश्वकर्मा के अनुसार एक सिलिंडर में 50 किलो तक गैस आती है। सोमवार को भी अमोनिया गैस निकालने का कार्य किया जाएगा।
-
मुनीम के परिवार को दूसरे मकान में भेजा गया
- प्रशासन ने पिछले 27 वर्ष से शीतगृह में कार्य करने वाले मुनीम के परिवार को शीतगृह से बाहर दूसरे मकान में भेजा गया। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से मुनीम के पूरे परिवार को दूसरी जगह स्थित मकान में रखा है। वहीं, हादसे के तीसरे दिन भी दिल्ली पब्लिक स्कूल दौराला शाखा में छुट्टी रही।
विज्ञापन

-
इमारत गिराने को लेकर चलता रहा मंथन
- अमोनिया गैस निकालने के साथ ही यहां इमारत को गिराने को लेकर अधिकारी मंथन करते रहे। वहीं, इमारत गिराने के डर से कुछ लोग पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें वहां से भेज दिया।

ड्रोन उड़ाकर लिया स्थिति का जायजा
- रविवार दोपहर शीतगृह पर मौजूद अधिकारियों ने ड्रोन उड़ाकर हादसे के बाद की स्थिति का जायजा लिया। जिस जगह लिंटर गिरा उसके ऊपर सबसे अधिक देर तक ड्रोन को उड़ाया गया। पुलिस ने वीडियोग्राफी और फोटो भी खींचे। इस निगरानी की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों और शासन को भेजी जाएगी। इससे स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही इमारत को गिराने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें