श्रीजी नृत्या वाटिका में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया।
मेरठ। श्रीजी नृत्या वाटिका में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में अनुराधा शर्मा और उनकी पूरी टीम शामिल रही।
न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में किया पौधरोपण
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को जागृति विहार सेक्टर-3 स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के टॉयलेट में तीन कमोड शावर लगवाए गए। साथ ही विद्यालय के गार्डन व मैदान में चार पौधों का रोपण किया गया। जिलाध्यक्ष राधिका अत्री का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में निशा रस्तोगी, प्रभा गुप्ता, अर्चना गोयल, रितु अग्रवाल, पूर्णिमा आर्य, निक्की गुप्ता और गोपाल कृष्ण आदि मौजूद रहे। वहीं, संगठन ने कायाकल्प मानस स्कूल में बच्चों को श्रेष्ठ कार्यों के लिए पुरस्कार में ड्रेस व खाने की सामग्री देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष अंजू पांडेय ने बताया कि संस्था ने बच्चों को एक उद्देश्य के लिए चयनित किया है। इस दौरान जानवी, मानवी, गोरी, काव्य, आरुषि, सिद्धि, परी, वैष्णवी, काव्या, ध्रुव आदि मौजूद रहे। संवाद