फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टेबल टेनिस में जनहित कॉलेज गाजियाबाद की टीम बनीं चैंपियन

विज्ञापन
ए एस पी जी कालेज में अंतरविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी। (स्त्रोत संस्थान)
विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। एएस पीजी कॉलेज में चल रही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के रोमांचक मुकाबलों में जनहित कॉलेज, गाजियाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की पुरुष टीमों के बीच एकल और टीम मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला जनहित कॉलेज गाजियाबाद और एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के बीच हुआ, जिसमें जनहित कॉलेज ने बाजी मारकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि एमएमएच कॉलेज उपविजेता रहा। कुल सात टीमों के बीच हुए मुकाबलों में जनहित कॉलेज ने प्रथम, एमएमएच कॉलेज ने द्वितीय और एचएलएम कॉलेज गाजियाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष एकल मुकाबलों में जनहित कॉलेज के अभयोदय प्रताप सिंह ने प्रथम, अभिषेक त्यागी ने द्वितीय और विजय कॉलेज गाजियाबाद के रवि कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के संचालन में दुलीचंद महला, डॉ. कुलदीप मलिक और डॉ. नीतू सिंह का योगदान रहा। इस अवसर पर प्रो. सचिन कुमार, प्रो. पूनम रानी, प्रो. रक्षा गुप्ता, डॉ. अमरीता कुमारी सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

ए एस पी जी कालेज में अंतरविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी। (स्त्रोत संस्थान)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें