- वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शासन स्तर पर वित्तीय एवं प्रशासन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। मुख्य कोषाधिकारी (सीटीओ), नगर निगम के मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी तथा डिप्टी रजिस्ट्रार चिट फंड समेत नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
कानपुर मंडल में वरिष्ठ संभागीय लेखाधिकारी खाद्य संतोष कुमार को मेरठ का नया डिप्टी रजिस्ट्रार चिट फंड नियुक्त किया गया है। लखनऊ निदेशालय वित्त नियंत्रक भूतत्व जाह्नवी गौतम को मेरठ का नया मुख्य कोषाधिकारी (सीटीओ) बनाया गया है। मुख्य कोषाधिकारी वरुण खरे को आगरा में मुख्य कोषाधिकारी आगरा बनाया गया। इसके अलावा सहारनपुर मंडल में संयुक्त निदेशक कोषागार एवं पेंशन विजय शुक्ला को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) में वित्त नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर निगम में मुख्य वित्त नियंत्रण एवं लेखाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह यादव को वाराणसी में जल प्रबंधन मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी बनाया गया।