महिलाओं ने हंगामा किया
- फोटो : अमर उजाला
शव को पेड़ पर लटका देखकर एक सिपाही बोला कि मामला आत्महत्या का है। जिस पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों के हंगामे और शव को पेड़ से न उतारने देने की जानकारी पर एसपी देहात और एसडीएम मवाना कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने ऐलान कर दिया कि जब तक एसएसपी मौके पर नहीं आएंगी, शव पेड़ से नहीं उतारने देंगे। मध्याह्न करीब 3:30 बजे एसएसपी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएसपी के आश्वासन पर शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
परिवार के सदस्य ही हुए नामजद
एसएसपी और एसपी देहात ने डॉग स्क्वायड और एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर जांच कराई। पुलिस ने बताया कि पुलिस का खोजी कुत्ता सूंघता हुआ देवराज के भाई ऋषिपाल के घर में घुस गया। देवराज के पुत्र लोकेश ने ऋषिपाल और उसके बेटों पर हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने नामजद ऋषिपाल और उसकी पत्नी ब्रजेश के अलावा ऋषिपाल के दो बेटों आदेश व सुधीर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ऋषिपाल का तीसरा बेटा सोनू व उसकी पत्नी डिंपल के अलावा तीसरे भाई राजेश का आरोपी बेटा फरार है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/