फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय महासचिव मदनी का भाई को रेप के आरोप में जेल भेजा

Mon, 20 Mar 2017 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
उलेमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद का भाई अरेस्ट
विज्ञापन
जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी के भाई मसूद मदनी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। देवबंद पुलिस ने उसे शुक्रवार की देर रात को अरेस्ट किया। खास बात यह है कि कल ही के दिन पीड़िता ने केस दर्ज कराया और पुलिस ने उसे चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। एक तरह से देखा जाए तो यह सरकार बदलने और सूबे में नई सरकार आने का भी असर माना जा रहा हैं। जैसे कुछ रिपोर्टस के मुताबिक सपा सरकार में इस परिवार को काफी तवज्जों दी जाती थी। लेकिन अब देखना यह होगा कि नई सरकार में जिस तरह से कड़ी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया, क्या उसी तेजी के साथ उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सवाल है कि क्या पाड़ित महिला को इंसाफ मिल सकेगा ? हालांकि आरोपी को रात ही जेल भेज दिया गया था।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ घंटों में आरोपी को अरेस्ट किया

यूपी पुलिस
बता दें कि हरियाणा के (जींद) की पीड़िता ने शुक्रवार को देवबंद में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी के भाई मसूद मदनी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने भी इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती और कुछ घंटों में आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें