इस मामले में जिला अधिकारी आलोक कुमार पांडेय का कहना है कि जमाल खान का ऑन लाइन आवेदन कराया गया है। ऑफ लाइन आवेदन अभी नहीं किए जा रहे हैं। जमाल खान की नागरिकता के संबंध में प्रक्रिया तेज चल रही है। टोकन नंबर मिल चुका है। बाकी औपचारिकताएं पूरी कर उसकी फाइल गृह मंत्रालय को भेज दी जाएगी।
कुछ अन्य को भी है नागरिकता का इंतजार
शहर के नुमाइश कैंप क्षेत्र में रहने वाले राजकुमार सहित कई अन्य लोगों की नागरिकता संबंधित फाइलें स्थानीय और शासन स्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया में है। इनको हरी झंडी मिलने के बाद ये लोग भी यहां के नागरिकता पा सकेंगे। बता दें कि पाकिस्तान सहित अन्य देशों से करीब 20 से अधिक फाइलें नागरिकता को लेकर इंतजार में है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/