फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर जाम ने थामी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर जाम ने थामी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम/मोदीनगर। सप्ताहांत पर रविवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे का सफर वाहन चालकों के लिए बेहद परेशानी भरा रहा। मोदीनगर में सरियों से भरा ट्रॉला मकान में घुसने से करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं मोहिउद्दीनपुर में भी सड़क पर ट्रक पलटने से हाईवे का यातायात बेपटरी हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मोदीनगर का जाम परतापुर बाईपास तक पहुंच गया। शाम होते ही हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर वाहनों के पहिए थमते चले गए। मोदीपुरम में भी सिवाया टोल प्लाजा पर घंटो जाम की समस्या बनी रही।
रविवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों का दबाव अधिक था। मोदीनगर और मुरादनगर में भीषण जाम से मुसाफिर परेशान दिखे। 20 किमी लंबे जाम के कारण रविवार को दिनभर वाहनों की गति थमी रही। सुबह से लेकर देर रात तक लोग जाम से जूझते रहे। पांच किमी की दूरी पार करने में लोगों को घंटों लग गए। बरातों वाली बसें, एंबुलेंस और कई वीआईपी गाड़ियां भी जाम में फंसीं नजर आईं। हाईवे के जाम से बचने के लिए लोगों ने संपर्क मार्गों का सहारा लिया लेकिन यहां भी जाम की स्थिति बनी रही। दुहाई से लेकर परतापुर तिराहे तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक जहां मोहिउद्दीनपुर में वाहनों के पहिए रेंगते रहे। वहीं, शाम होते ही फिर से जाम लगना शुरू हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने मोहिउद्ीनपुर में जाम खुलवाया तो भूड़बराल और परतापुर तिराहे पर वाहनों की लंबी लाइन लगती चली गई। परतापुर तिराहे के पास कई वाहन तो डिवाइडर से रांग साइड निकलते रहे। पुलिस ने किसी तरह मशक्कत कर जाम खुलवाया।
वहीं, सिवाया टोल प्लाजा पर वाहन चालक लजाम की समस्या से जूझते रहे। फास्टैग लाइन में स्कैनिंग की समस्या बनी रही। कैश लाइन के साथ-साथ फास्टैग लाइन में जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकों में नाराजगी रही। पल्लवपुरम में भी ओवरब्रिज निर्माण के चलते लोगों को जाम में फंसना पड़ा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी का कहना है कि परतापुर क्षेत्र में ट्रक पलटने से परेशानी हुई थी। बाद में ट्रक को हटवा दिया गया। हाईवे पर कई जगह निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें