आम नागरिक के हित में सोचे
नेता चुनाव से पहले वादे करते हैं सड़कें बनेंगी, नाले बनेंगे सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा कभी होता नहीं। मैं उसे वोट करूंगा जो आम नागरिक के हित में सोचेगा। -राहुल कुमार
पहले जनप्रतिनिधि को जानें
मैं ऐसे नेता को वोट दूंगी जो शिक्षित हो, छवि साफ हो। साथ ही भ्रष्टाचारी न हो, जनता से जो वादे करे उन्हें पूरे। पहले अपने नेता को जानूंगी फिर मतदान करूंगी। -स्वेच्छा
शिक्षा, चिकित्सा में करे सुधार
जनता की सबसे पहली जरूरत अच्छी शिक्षा और चिकित्सा की है। नेताओं को सबसे पहले सस्ती शिक्षा और सस्ती चिकित्सा के बारे में सोचना चाहिए। -सत्यम
वोट उसे जो विकास की बात करेगा
सांसद वहीं जो जातिवाद से ऊपर उठकर जनता के बारे में सोचेगा। सबका साथ सबका विकास की राजनीति करेगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कदम उठाएगा। -ललित
पार्टी नहीं विकास कार्य करवाए
देश को ऐसे नेता की जरूरत है जो विकास कार्य करवाए न कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे। पार्टी नहीं क्षेत्र और देश के बारे में सोचने वाला नेता चाहिए। -चर्चित त्यागी
पारदर्शिता के साथ करे कार्य
नेता ऐसा हो जो अपने कार्यों में पारदर्शिता बरते। नेता जो भी विकास कार्य कराए उनका ब्योरा जनता के सामने सार्वजनिक करे। पारदर्शी छवि वाले नेता को चुनें। -पीयूष मित्तल