फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ-बड़ौत मार्ग के पूठखास पुल पर लगा जाम, घंटों फंसे राहगीर

विज्ञापन
रोहटा। मेरठ बड़ौत मार्ग के पूठखास गंग नहर पुल पर लगा भीषण जाम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर स्थित पूठखास पुल पर रविवार को भीषण जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों सड़क पर फंसे रहे।
सूचना मिलते ही रोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर उतरकर वाहनों को समायोजित किया लेकिन संकरी पुलिया और वाहनों की अधिकता के कारण जाम जल्दी नहीं खुल सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जाम का मुख्य कारण पुल पर वाहनों का अत्यधिक दबाव और अव्यवस्थित पार्किंग थी। कई बार छोटे और बड़े वाहनों के आमने-सामने आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे राहगीरों ने कहा कि उन्हें कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई। कुछ लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने धीरे-धीरे यातायात को नियंत्रित कर जाम को खुलवाया और लोगों को राहत दी। हालांकि, स्थानीय लोग इस मार्ग पर स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुल और सड़क पर उचित यातायात प्रबंधन न होने से हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने कहा कि भविष्य में ऐसे हालात से बचने के लिए मार्ग पर आवश्यक सुधार और यातायात प्रबंधन के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें