मेरठ। घाट रोड स्थित श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में चल रही अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को जैस क्रिकेट एकेडमी और युवा क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें जैस क्रिकेट एकेडमी ने 6 विकेट से मैच जीता। युवा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैस क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में चार विकेट खोकर 179 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता। इसमें आर्यन गुप्ता ने नाबाद 70 रन और रुद्राक्ष ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच रुद्राक्ष को चुना गया। इस मौके पर कोच सोनू, रॉबिन व उमेश ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।