मेरठ। साकेत स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सभासद अनिल जैन रहे और दीप प्रज्ज्वलन जोधामल सराफ परिवार ने किया। प्रातः विश्व शांति एवं सर्वोदय के लिए विधान हुआ। वहीं सदर के दुर्गाबाड़ी स्थित भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्व का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक और शांतिधारा कर पूजन-विधान किया। प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की गई। दोनों मंदिरों में दिनेश कुमार जैन, विशाल जैन, हर्ष जैन, संजय जैन, अजय जैन, विजय जैन, राजीव जैन, संगीता जैन आदि रहे।