खतौली का जैन समाज नाखुश
वीडियो वायरल प्रकरण में नयन सागर को उनके गुरु आचार्य निर्मल सागर ने जो सजा सुनाई है, उससे खतौली का जैन समाज नाखुश है। जूनागढ़ की बैठक में मौजूद बड़ा बाजार खतौली निवासी पंकज जैन ने बताया कि बैठक में पंकज जैन दिल्ली, सुनील जैन दिल्ली, पारस चैनल वाले पारस जैन, प्रदीप जैन दिल्ली आदि मौजूद रहे। पंकज जैन ने बताया कि खतौली का जैन समाज इस निर्णय से नाखुश है। यह पर्याप्त सजा नहीं है, नयन सागर का समाज से बहिष्कार होना चाहिए, इसके लिए जल्द ही जैन समाज दिल्ली में बैठक करेगा तथा आगे का निर्णय लिया जाएगा।
यह था मामला
गत वर्ष जून माह में वहलना प्रवास के दौरान बनी नयन सागर की वीडियो 31 जुलाई को वायरल हुई थी, जिसमें नयर सागर खतौली की रहने वाली एक युवती के कमरे से रात के समय निकलते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल होने से जैन समाज में भूचाल आ गया था। वीडियो वायरल होते ही रुड़की में पढ़ रही वीडियो में दिखाई देने वाले युवती अचानक लापता हो गई थी।
इस पर उसके पिता ने हरिद्वार के बहादराबाद थाने पर नयन सागर के खिलाफ बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद वहलना प्रवास के दौरान की ही दो अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हालांकि तीन अगस्त को युवती ने अचानक बहादराबाद थाने में पेश होकर कोर्ट में बयान देकर नयन सागर को क्लीन चिट दे दी थी। यह युवती आज तक अपने घर खतौली नहीं आई। इसी बीच युवती ने अपना बयान सोशल मीडिया पर वायरल कर कुछ लोगों पर नयन सागर और उसे बदनाम करने की साजिश बताया था। चंडीगढ़ में चातुर्मास पूरा कर नयन सागर जूनागढ़ अपने गुरु आचार्य निर्मल सागर के पास पहुंच गए थे। वीडियो वायरल प्रकरण के बाद से खतौली समेत दिल्ली आदि स्थान का जैन समाज उनके विरोध में है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/