फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज के निधन की खबर सुनते ही पश्चिमी यूपी में दौड़ गई शोक की लहर

Sat, 01 Sep 2018 08:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज का फाइल फोटो
विज्ञापन

राष्ट्र संत जैन मुनि 108 तरुण सागर महाराज के निधन का समाचार सुनते ही समूचे जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई। आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज केसु शिष्य मुनि तरुण सागर जी महाराज के कड़वे प्रवचन भारत ही नहीं अपितु समूचे विश्व में प्रसिद्ध हैं। उनका शनिवार प्रात: 3:15 बजे राधे पुरी दिल्ली में आकस्मिक निधन हो गया। मुनि लगभग एक महान से काफी बीमार थे। पीलिया होने के बाद जब उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया तो उन्होंने इलाज करने से इंकार कर दिया तथा अपने गुरु की आज्ञा से सल्लेखना समाधि की ओर अग्रसर हुए। अंत समय में मुनि श्री ने संपूर्ण अन्य जल का त्याग कर दिया था। पूरे भारतवर्ष से अनेक श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए।

विज्ञापन


मुनि के निधन का समाचार प्राप्त होते ही नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी मंडी के तत्वावधान में सत्यवती जैन धर्मशाला मंदिर कार्यालय में जैन समाज की एक आकस्मिक सभा हुई, जिसमें मुनि श्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी ने 9 बार नवकार मंत्र का पाठ कर जिनेंद्र भगवान से प्रार्थना की कि भगवान उन्हें मोक्ष प्रदान करें तथा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। सभा में अजीत नाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन मंत्री, मुकेश जैन कोषाध्यक्ष, प्रदीप जैन मीडिया प्रभारी, वरदान जैन, मुकेश जैन, बजाज महेंद्र जैन, सुरेश जैन, सतीश जैन, मनोज जैन, संजय जैन, अंकुर जैन, अशोक जैन, विपिन जैन आदि उपस्थित थे। 

श्री 1008 आदिनाथ भक्तामर प्रचार संगठन की बैठक महामंत्री संदीप जैन गांधी रोड पर हुई। शोक जताने वालों में जिनेन्द्र जैन, महेन्द्र जैन, देवेंद्र जैन, अरुण जैन, पवन जैन, गौरव जैन, अनिल जैन, अशोक, नीरज, प्रमोद, मुकेश जैन, शशि जैन, डा. आरके जैन आदि रहे। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में भी शोक सभा हुई। राकेश शर्मा, विपुल, ऋषभ जैन, मुकेश गुपता, सतीश शार्म, नवीन, अरविन्द्र, प्रदीप शर्मा, निशांत, विनीत, आकाश, आशीष, सचिन, ललित आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण सागर महाराज के निधन पर जैन समाज में शोक 

सहारनपुर के नानौता में जैन मुनि 108 श्री तरुण सागर जी महाराज के निधन पर नगर के जैन समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी। जैन समाज के लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए णमोकार मंत्र का जाप किया और दो मिनट का मौन धारण किया। अपने कड़वे प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध जैन मुनि 108 श्री तरुण सागर महाराज का शनिवार की सुबह करीब सवा तीन बजे 51 वर्ष की आयु में निधन हो गया। करीब 20 दिन पहले तरुण सागर को पीलिया हुआ था, जिसके चलते वे बहुत कमजोर हो गए थे। सेहत में कोई सुधार होता हुआ न देखकर उन्होंने खाना-पीना त्याग दिया था। वे दिल्ली में चतुर्मास स्थल पर थे। दिल्ली के शाहदरा के कृष्णनगर में शनिवार सुबह सवा तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी मिलते ही नानौता क्षेत्र के जैन समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी। जैन समाज द्वारा मंदिर जी में णमोकार मंत्र का जाप किया गया और दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

इस दौरान आशीष जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, मनोज जैन सराफ, अनिल जैन उर्फ चुन्नू, जिनेंद्र जैन, सुभाष जैन, प्रधानाचार्य पंकज जैन, सुशील जैन, प्रमोद जैन, आकाश जैन, सचिन जैन, प्रवीण जैन, आदेश जैन, कालू जैन, सुदेश जैन, नितिन जैन, प्रदीप जैन, अरविंद उर्फ बारू जैन, राकेश जैन आदि उपस्थित रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें